लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पूरे विधि-विधान से हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, मूर्ति की बेहद खास तस्वीरें आई सामने

Ankita | 22 जनवरी 2024 at 3:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कल 23 जनवरी से आमजन के लिए खोल दिया जाएगा मंदिर

अयोध्या के पवित्र धाम में आज श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान के साथ हुई। 500 वर्षों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराज चुके हैं। अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसी बीच रामलला की मूर्ति की बेहद खास तस्वीरें सामने आई हैं।

शृंगार युक्त मूर्ति में भगवान के पूरे स्वरूप को देखा जा सकता है। तस्वीर में रामलला माथे पर तिलक लगाए बेहद सौम्य मुद्रा में दिख रहे हैं। मूर्ति के नीचे आभामंडल में चारों भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की छोटी-छोटी मूर्तियों की पूजा की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चौदह जोड़े यजमान बने थे। एक दिन बाद यानी 23 जनवरी से मंदिर को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि मैसूर के फेमस मूर्तिकार अरुण योगीराज ने भगवान राम की ऐतिहासिक प्रतिमा बनाई है। नई 51 इंच की मूर्ति को गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]