लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने व्यक्त किया शोक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 27 दिसंबर 2024 at 1:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / शिमला

भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाले डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश में शोक की लहर

शिमला। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे देश और कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से भारतीय राजनीति के एक युग का अंत हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की दूरदर्शिता, सरलता और नीतिगत कुशलता ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई। उनके योगदानों को सदैव याद रखा जाएगा और वे प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर डॉ. मनमोहन सिंह को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने का साहस प्रदान करें।

डॉ. मनमोहन सिंह का भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में योगदान अद्वितीय है, और उनके प्रयासों को युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। उनके निधन से पूरा देश शोकमग्न है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]