पूर्व सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं किया जा रहा- सीएम सुक्खू
HNN/ शिमला
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि उनकी सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं किया है। उन्होंने कहा कि देश के किसी पूर्व प्रधानमंत्री के नाम से शुरू की गई कोई भी योजना जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान हस्तक्षेप करते हुए यह बात कही।
सत्तापक्ष और विपक्ष में डे-बोर्डिंग स्कूलों को लेकर नोकझोंक हुई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के जवाब से असंतुष्ट नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू कि डे बोर्डिंग का कॉन्सेप्ट क्या है। क्या पूर्व सरकार द्वारा खोले गए अटल विद्यालय बंद होंगे या कंटीन्यू चलेंगे।
इस पर सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं किया जा रहा है। इससे पहले नाचन के विधायक विनोद कुमार और आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने डे-बोर्डिंग स्कूलों को लेकर सदन में सवाल पूछा था। इस र शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के 68 विस क्षेत्रों स्कूलों के लिए भूमि का चयन किया गया है और 9 विस क्षेत्रों में भूमि शिक्षा विभाग के नाम पंजीकृत हो गई है।