पेंशनर्स को शीघ्र जारी किया जाए फैमिली पेंशन का एरियर- कमलेश पुंडीर
हिमाचल विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ नाहन यूनिट की बैठक हुई आयोजित
HNN/ नाहन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ नाहन यूनिट की बैठक नाहन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर ने की। बैठक की कार्यवाही को महासचिव कमलेश पुंडीर ने संचालित किया।
इस अवसर पर महासचिव ने कहा कि सरकार ने पेंशनरों व फैमिली पेंशनरों को उनके संशोधित वेतनमान का एरियर व महंगाई भते का भुगतान करने के आदेश 04-03-2024 को जारी किये गये। जिसमें एरियर को 30 वर्ष से 33 वर्ष के बीच में देने के आदेश जारी किये थे।

महासचिव ने कहा कि सभा में कुल पेंशनरों में व फैमिली पेंशनरों में से 30 से 50 फीसदी लोग गम्भीर बीमारियों से पीड़ित है। इस ढलती उम्र में पैसो की सख्त जरूरत होती है।
सभा में सरकार के इन आँकड़ो को देखते हुए पेंशनरों व फैमिली पेंशनरों को उनके एरियर, मंहगाई भत्ता दो या तीन किश्तो में जारी करने का आग्रह किया ताकि सभी वृद्धजन अपने जीवनकाल में ही अपने पैसो को प्राप्त कर सके।
सरकार ने कर्मचारियों व पेंशनरों के रोष को देखते हुए इन आदेशों को 05-03-2024 को वापिस ले लिया, जिससे सभी कर्मचारियों व पेंशनरों में एरियर का भुगतान सही तरीके से मिलने की उम्मीद जगी। एसोसिएशन ने आग्रह किया कि इस भुगतान को शीघ्र से शीघ्र प्रदान करने के आदेश जारी करे।
सभा में शमशेर सिंह ठाकुर अध्यक्ष कमलेश पुंडीर, महासचिव ई.एस सी गौतम, भूप सिंह, अश्वनी गौतम, युगेश पुंडीर, आशिक अली, गुरुचरण सिंह, कृष्ण सोहल, सतपाल, पपीन्द्र सिंह, जसवीर सिंह, महबूबा आलम, कश्मीर चन्द, राम गोपाल, मोहम्मद अली, मोहम्मद शफी, मदन मोहन, मोहन लाल, इन्द्रर सिंह, विशाल मणी, माई दास, रूप सिंह, आर के कल्याण, रोशन लाल, सुखचैन सिंह, रमेश चन्द, राज कुमार, विजय कुमार, डी के बन्सल, रामलाल, प्रेम सिंह, अमर सिंह, किरण चन्द, जयचन्द, सुशील कुमार आदि ने भाग लिया।