पेखड़ी के जंगल में भड़की आग, चार भेड़-बकरियां झुलसी
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में ग्राम पंचायत पेखड़ी के जंगल की पहाड़ी में आगजनी की घटना पेश आई है। आगजनी में चार भेड़-बकरियां झुलसकर मर गई, जबकि कुछ भेड़-बकरियां लापता हैं। अग्निकांड में पीड़ित भेड़ पालकों को काफी नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीर्थन घाटी के गांव बाइटी के जंगल की पहाड़ी पर अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे हेत राम पुत्र देव ठाकुर गांव नाहीं की 35 भेड़-बकरियां आग की चपेट में आ गई। जिनमें से चार भेड़ों की मौत हो गई जबकि कुछ लापता हैं।
वहीं एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को नियमावली के तहत मुआवजा प्रदान किया जाएगा।