Loading...

पेच्छा में सेब व नाशपाती के बगीचे में भड़की आग

PARUL • 30 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के अंतर्गत खराहल घाटी के पेच्छा गांव एक अग्निकांड पेश आया है। जहां सेब व नाशपाती के बगीचे में आग लग गई। अग्निकांड में पीड़ित रोशन लाल और विश्वदेव को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पेच्छा गांव के रोशन लाल और विश्वदेव के सेब और नाशपाती के बगीचे में अचानक चिंगारी सुलग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे बगीचे को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद अग्निकांड की सूचना तुरंत ही अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही कुल्लू से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

लेकिन तब तक रोशन लाल और विश्वदेव के कई पौधे आग में झुलस चुके थे। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग कुल्लू के अधिकारी प्रेम सिंह ने खबर की पुष्टि की है।