लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर

Ankita | 26 फ़रवरी 2023 at 3:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में सफलता प्राप्त की है। मामला राजधानी शिमला के रामपुर में नारकंडा का है, यहां पुलिस ने एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजीत कुमार पुत्र केवल राम निवासी रंगोरी, पीओ सराहन रामपुर के रूप में हुई है।

जानकरी के मुताबिक, पुलिस की टीम गारबेज प्लांट नारकंडा के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने वहां सामने से आ रहे एक युवक को देखा। पुलिस को देखकर युवक ने अपने पास मौजूद एक पुड़िया को जेब से निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया। जब पुलिस को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने फेंकी गई पुड़िया की तलाशी ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तलाशी के दौरान पुड़िया से 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]