पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने अफीम और चरस सहित गिरफ्तार किया एक व्यक्ति
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में रामपुर के ननखड़ी में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लकी सरकैक पुत्र गोवर्धन दास खुन्नी तहसील ननखड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ननखड़ी के सिद्धपुर में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे एक व्यक्ति को देखा जो पुलिस को देखकर घबरा गया। जब पुलिस को व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उससे 1.24 ग्राम चरस और 2.68 ग्राम अफीम बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रशेखर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह अफीम और चरस कहां से लेकर आया था और इसे कहां लेकर जा रहा था।