पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने हेरोइन सहित काबू किया तस्कर
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के रामपुर में पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तुषार चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम रामपुर के न्यू बस स्टैंड के साथ एचआरटीसी वर्कशॉप के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक युवक को देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गया।
जब टीम को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ तो टीम में उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 1.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रशेखर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।