Loading...

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने हेरोइन सहित काबू किया तस्कर

Ankita • 30 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस की टीम ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान (35) दुनीचंद उर्फ राजू पुत्र केशव कुमार निवासी ओल्ड मनाली, डाकघर व तहसील मनाली जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम मनाली के लॉग हॉट के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को वहां एक व्यक्ति पर संदेह हुआ।

जब शक के आधार पर टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।