HNN/ शिमला
तेल कंपनियों की तरफ से आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 47 से 53 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 53 से 58 पैसे तक बढ़े हैं। एक सप्ताह के भीतर ही पांच बार मूल्य बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ गई है।
पेट्रोल और डीजल के दामों में रोजाना हो रही इस बढ़ोतरी से लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा फूटता नजर आ रहा है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम कंपनियां पैसों में बढ़ा रही है जिसके चलते यह चार रुपये के करीब बढ़ चुका है। आज से पेट्रोल 98.48 रुपये, स्पीड पेट्रोल 101.02 व डीजल 83.02 रुपये में हो गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





