लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल के साथ ही सब्जियों के दामों में भी आई हल्की गिरावट

SAPNA THAKUR | 6 नवंबर 2021 at 2:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के साथ ही अब सब्जियों के दामों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। बेशक पेट्रोल-डीजल के दामों में हल्की गिरावट देखी गई है परंतु गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी तरह की गिरावट प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन में नहीं की है जिससे कहीं ना कहीं आमजन में रोष पनप रहा है।

रसोई गैस सिलेंडर के दाम अभी भी ज्यों के त्यों ही है। हालांकि राहत की बात यह है कि सब्जियों के दामों में कमी आई है। जो टमाटर पहले 90 रुपए बिक रहा था अब वह 70-80 रुपए में बिक रहा है। इसके अलावा प्याज के दामों में भी गिरावट आई है। अब प्याज 35 से 40 रुपए तक पहुंच गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा मटर 80 रुपए तो गोभी 30, भिंडी 30 रुपए किलो हो गई है, जबकि कुछ रोज पहले हर सब्जियों के दाम 50 रुपए पार हो गए थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]