77 वर्षीय व्यक्ति पर गिरा पेड़, मौत
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के अंतर्गत गाहर में पेड़ गिरने से 77 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पालजोर (77) निवासी गांधीनगर कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पालजोर और बगीचे का चौकीदार बगीचे में सूखा पेड़ काट रहे थे। इस दौरान सूखा पेड़ व्यक्ति के ऊपर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।