Loading...

पेड़ से गिरकर 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

Ankita • 21 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस थाना निरमंड के तहत एक व्यक्ति पेड़ से गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान शेर सिंह (55) पुत्र जिशू राम निवासी झियार निरमंड जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति पेड़ पर चढ़कर चैरी फल का तुड़ान कर रहा था। इस दौरान अचानक ही संतुलन बिगड़ने के कारण वह पेड़ से नीचे गिर गया। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हुआ।

घटना के बाद उसे परिजनों और ग्रामीणों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।