HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बड़ाग्रा में एक 42 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सुनीता देवी (42) पत्नी कृष्ण चंद निवासी गुरुवन के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका का पति कृष्ण चंद पेशे से ड्राइवर है और उनके दो बच्चे हैं जो पढ़ रहे हैं। कृष्ण चंद सुबह जब 5:00 बजे उठा तो सुनीता घर में नहीं थी। जब उसके पति ने उसे ढूंढा तो घर के साथ लगते पेड़ से लटकी उसकी लाश मिली।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्य में आत्महत्या का मामला लग रहा है।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





