HNN/शिमला
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 903 और 939 में संलिप्त आरोपियों का पुख्ता आंकड़ा स्टेट विजिलेंस ने कार्मिक विभाग को सौंप दिया है। अब सीधे तौर पर सरकार यानी कार्मिक विभाग से राज्य चयन आयोग को इस विषय पर निर्देश जारी होंगे।
दो पोस्ट कोड में दर्ज एफआईआर में विजिलेंस जांच के दायरे में कई अभ्यर्थी हैं। इन अभ्यर्थियों की संख्या के बराबर पदों का नतीजा घोषित नहीं किया जाना है। जून माह में कैबिनेट बैठक में विजिलेंस जांच दायरे की इन दोनों भर्तियों का नतीजा घोषित करने को राज्य चयन आयोग को हरी झंडी दी गई थी। लेकिन जांच के दायरे वाले अभ्यर्थियों का आंकड़ा स्पष्ट न होने से नतीजा घोषित करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आयोग के अधिकारियों का तर्क है कि परिणाम लगभग तैयार है, वह सिर्फ पत्र का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें यह स्पष्ट हो सके कि कुल कितने पदों पर नतीजा होल्ड किया जाना है। स्टेट विजिलेंस हेडक्वार्टर के अधिकारियों का कहना है कि बीते 31 अगस्त को कार्मिक विभाग को पत्र का जवाब दिया जा चुका है। जवाब की यह कॉपी राज्य चयन आयोग को संलग्न की गई है। वहीं राज्य चयन आयोग के अधिकारियों का तर्क है कि आधिकारिक रूप से कार्मिक विभाग से जब उन्हें निर्देश अथवा पुष्टिजनक जानकारी मिलेगी, तभी वह दोनों पोस्ट कोड की भर्ती परीक
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group