पेपर लीक मामले में गिरफ्तार डॉ. जितेंद्र कंवर कोर्ट में पेश, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
HNN/ हमीरपुर
भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर को पेपर लीक मामले में शनिवार को अदालत में पेश किया गया। एडिशनल सेशन जज गौरव महाजन की अदालत ने जितेंद्र कंवर को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
(एफआईआर नंबर 04/2022) मंगलवार को विजिलेंस ने पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर को साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
जांच में पुख्ता और ठोस सबूत मिलने के बाद विजिलेंस ने उन पर कार्यवाही अमल में लाई है। कोर्ट में पेशी के बाद और पुलिस रिमांड मिलने पर अब पेपर लीक मामले में विजिलेंस आरोपी पूर्व सचिव से कई खुलासे करेगी।