लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पेयजल की समस्या को लेकर किसान सभा ने मुख्य अभियंता से की भेंट

SAPNA THAKUR | 9 जून 2022 at 10:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर के नेतृत्व में कसुम्पटी क्षेत्र की चार पंचायतों के प्रतिनिधिमण्डल ने पानी की समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग की मुख्य अभियंता अंजू शर्मा से भेंट की और उन्हें पेयजल समस्या से अवगत करवाया। उन्होने मुख्य अभियंता जेएसवी को बतया कि नालदेहरा पंचायत में जल स्रोतों से निजी होटलो को पानी बेचने का मामला सामने आया है जिससे लोगों को पीने के पानी की किल्लत हो रही है।

डॉ. तंवर ने बताया कि यह बहुत दुःख का विषय है कि विभाग के स्तर पर हिमाचल प्रदेश भूमिगत जल अधिनियम-2005 के बारे में ठोस एवं पुख्ता जानकारी नहीं है, कि इसे किस प्रकार से क्रियान्वित किया जाना है। सरकार के स्तर पर पर्यटन की दृष्टि से शिमला के आसपास बड़े होटल व रिजॉर्ट्स तो खोल दिये लेकिन इनके लिए पानी की ठोस व्यवस्था नहीं की गई है जिस कारण पंचायतों से होटल मालिक एनओसी का तो प्रबंधन कर लेते हैं परंतु पानी स्थानीय लोगों के स्रोतों से ही ले जाते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिस कारण ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। विभाग द्वारा सम्बंधित अधिकारियों के साथ किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तार से तथा ठोस रुप से बैठक की तथा अधिकांश मुद्दों पर पन्द्रह दिनों के अंदर समाधान का आश्वासन दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]