Loading...

पैराग्लाइडिंग करते समय महिला की गिरकर मौत, पायलट गिरफ्तार

Ankita • 12 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू की डोभी साइट में पैराग्लाइडिंग करते समय एक महिला पर्यटक की गिर गई, जिस कारण उसकी जान चली गई है। महिला पर्यटक की पहचान नव्या (26) के रूप में की गई जाेकि हैदराबाद की रहने वाली थी।

हालांकि, पैराग्लाइडर पायलट सुरक्षित है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने पैराग्लाइडर पायलट के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, नव्या पति के साथ चंडीगढ़ में एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थी। रविवार को वह पैराग्लाइडिंग के लिए डोभी साइट पर पहुंचे तो टेक ऑफ स्पॉट फ्लाइन से दोपहर बाद करीब पौने दो बजे महिला ने उड़ान भरी।

इसके बाद डोभी में सेफ्टी बेल्ट खुलने से नव्या लैंटर पर जा गिरीं। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डीसी कुल्लू तोरूल एस रवीश ने हादसे की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। लिहाजा मैजिस्ट्रेट जांच के बाद इस पूरे मामले का खुलासा होगा।