Loading...

पैराग्लाइडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा: 30 वर्षीय पर्यटक की मौत

SAPNA THAKUR • 25 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जिससे सैलानी की मौत हो गई है। मामला कुल्लू जिले के पतलीकूहल के डोभी क्षेत्र का है। उक्त सैलानी दोस्तों के साथ पैराग्लाइडिंग के लिए यहां पहुंचा था। इसी दौरान जैसे ही वह पैराग्लाइडिंग करने लगा तो ऊंचाई पर पहुंचते ही पैराशूट से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीँ, पायलट को चोटें आई हैं। मृतक की शिनाख्त महाराष्ट्र के खंडाला निवासी सूरज संजय शाह (30) पुत्र सूरज शाह के रूप में हुई है।