Loading...

पैरापिट से टकराने के बाद गाड़ी में लगी भीषण आग, 3 लोग जख्मी

Ankita • 17 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमिरौर में नादौन ब्यास ब्रिज की दूसरी ओर मझीण चौक के नजदीक एक गाड़ी में भीषण आग लग गई। गाड़ी में सवार तीनों ही लोगों को हल्की चोटें आई है जिनका उपचार नादौन अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 3 लोग आई20 गाड़ी में सवार होकर ज्वालाजी की ओर से आ रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी ब्यास पुल के नजदीक सड़क के किनारे बने एक पैरापिट से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी में भीषण आग लग गई।

हालाँकि गाड़ी में सवार तीनों ही लोग आग लगते ही कार के शीशे तोड़कर बाहर निकल गए अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया परंतु तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।