पैर फिसलकर गहरी खाई में गिरने से 58 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

By PARUL Published: 25 Oct 2023, 2:49 PM | Updated: 25 Oct 2023, 2:49 PM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा के पांगी क्षेत्र में ग्राम पंचायत पुर्थी के थांदल गांव में 58 वर्षीय व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय देवी लाल पुत्र ​शिव चंद निवासी थांदल गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, देवी लाल अपने भेड़-बकरियों को चराने के लिए थान्दल धार में गया हुआ था। जहां पर उसका अचानक पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा।

वहां से गुजर रहे अन्य भेड़पालकों ने जब उसे देखा तो वह तुरंत खाई में उतरे और उसको बाहर निकला। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाने की को​शिश की गई, लेकिन उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की पुष्टि एएसआई सुशील कुमार द्वारा की गई है।