Loading...

पैर फिसलने से ढांक में गिरा व्यक्ति, दर्दनाक मौत

SAPNA THAKUR • 31 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी की चौहारघाटी के थलटूखोड़ में एक अधेड़ व्यक्ति ढांक में गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जय सिंह (62) पुत्र स्व. कातकू राम निवासी बजोट डाकघर थलटूखोड़ घर से कथयाण स्थित नांढा देव मंदिर गया था। जहां पैर फिसलने के कारण वह गहरी खाई में जा गिरा जिस कारण उसकी मौत हो गई।

वहीँ, जब जय सिंह घर नहीं लौटा तो उसके परिजन उसकी तालाश करने निकल पड़े। इस दौरान जय सिंह बजगाण स्थित कसांबल के पास गहरी ढांक में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर पहुंचाया। यहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की है