पैसे डबल करने के नाम पर व्यक्ति से ठगे 32 लाख रुपए
HNN/ ऊना
पुलिस थाना हरोली के तहत पंजावर में एक व्यक्ति से पैसे डबल करने के नाम पर करीब 32 लाख रुपये की ठगी हुई है। मामले को लेकर पीड़ित ने शिमला के व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जगजीत सिंह निवासी पंजावर ने बताया कि शिमला का कुलदीप सिंह पिछले लंबे समय से गांव में आयुर्वेदिक की दुकान चलाता है। व्यक्ति ने कहा कि कुलदीप सिंह ने पैसे डबल करने के नाम पर करीब 32 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं गांव के कई लोगों से करीब 50 लाख से ज्यादा की रकम ठगी गई है।
थाना प्रभारी ने शिकायत के आधार पर आरोपी को पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि जांच में ही पता चल पाएगा कि आरोपी ने पंजावर क्षेत्र के कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी करके पैसे ठगे हैं।