Loading...

दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग करना पड़ा भारी

Ankita • 10 Apr 2024 • 1 Min Read

विभाग ने किया इतने का जुर्माना और दी नसीहत…

HNN/ सोलन

जिला सोलन के उपमंडल नालागढ़ प्रशासन की क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त बनाने के तहत कार्यवाही जारी है। जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार नालागढ़ निशा आजाद सिंह की अगुवाई में टीम ने कार्यवाही करते हुए पॉलिथीन उपयोग करने वालों के चालान काटे।

तहसीलदार नालागढ़ ने नालागढ़ में करीब एक दर्जन दुकानों पर औचक छापेमारी की और 2 दुकानों में पॉलीथिन प्रयोग के चालान काटकर 5000 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

इस दौरान दुकानदारों सहित पॉलिथीन प्रयोग करने वालों को कड़ी हिदायतें भी दी गई हैं कि यदि भविष्य में उनके पास पॉलिथीन मिला तो प्रशासन की टीमें उनके खिलाफ और कड़ी कार्यवाही करेगी।