Loading...

पॉलिथीन यूज करने पर काटे चालान, वसूला जुर्माना

PARUL • 21 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में परवाणू की साप्ताहिक सब्जी मंडी में रविवार को प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग करने वालों का नप परवाणू के सैनिटरी इंस्पेक्टर आशुतोष शर्मा ने औचक निरीक्षण किया।

औचक निरीक्षण में सब्जी बेच रहे 7 दुकानदारों द्वारा प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग करने पर 3500 रुपये का मौके पर चालान किया और भविष्य में प्रतिबंध पॉलिथीन के उपयोग न करने बारे हिदायत जारी की।

चालान काटने की पुष्टि सैनिटरी इंस्पेक्टर आशुतोष शर्मा ने की है।