Loading...

पॉलिसी में बदलाव: हिमाचल में अब 68 साल तक सेवाएं देंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर

Ankita • 19 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होने के बाद तीन साल तक पुन: रोजगार देने का फैसला किया है। बता दें ये डॉक्टर अब 68 साल तक सेवाएं दे सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।

पॉलिसी में यह भी व्यवस्था की है कि चमियाणा, नेरचौक, हमीरपुर, चंबा और नाहन मेडिकल कॉलेजों से सेवानिवृत्त होने वाले स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के मना किए जाने के बाद ही आईजीएमसी और टांडा के डॉक्टरों को पुन: रोजगार दिया जाएगा।

मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने के बाद इन्हें हटाया भी जा सकता है। गौरतलब है कि पहले शिमला के आईजीएमसी और कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में ही 62 साल में सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सकों को तीन साल का पुन:रोजगार देकर 65 साल तक इनकी सेवाएं ली जाती थीं।