Loading...

पोंग झील में अवैध मत्स्य शिकार पर कड़ी कार्रवाई: 13 अंडरसाइज जाल जब्त, 12 मामले दर्ज

हिमाचलनाउ डेस्क • 3 Feb 2025 • 1 Min Read

अवैध शिकार के खिलाफ कार्रवाई में तेज़ी
पोंग झील में अंडरसाइज जाल लगाने और अवैध रूप से मछली शिकार करने के मामलों पर मत्स्य विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। विभाग ने लगातार मोटर बोट से गश्त बढ़ा दी है, जिसके परिणामस्वरूप पिछले सप्ताह में 12 मामलों में 13 अंडरसाइज जाल जब्त किए गए हैं।

झील में बढ़ते अवैध शिकार पर शिकंजा
पौंग बांध मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि विभाग को झील में अवैध शिकार की कई शिकायतें मिल रही थीं। इस पर विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्त तेज कर दी है।

पिछले साल हुई वसूली की जानकारी
संदीप कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में अवैध मत्स्य शिकार के 284 मामलों में करीब 17 लाख रुपये का मुआवजा वसूला गया है।

कड़े नियम और जुर्माना
विभाग ने स्पष्ट किया है कि पोंग बांध में दिन के समय जाल लगाना और अंडरसाइज जाल का उपयोग करना प्रतिबंधित है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।