पोषण माह और सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य कैंप का किया आयोजन
आंगन बाड़ी और स्वयं सहायता समूहों की दर्जनों महिलाओं ने लिया भाग
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन शहर में आज बुधवार को पोषण माह और सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया जिसमें आंगन बाड़ी और स्वयं सहायता समूहों की दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में वार्ड नंबर. 4 की पार्षद श्रुति चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान सुंदर बाग आंगन बाड़ी की मुख्य संचालिका मति सीता तोमर ने महिलाओं को स्वास्थ्य तथा सरकार की नीतियों के बारे में अच्छे से जानकारी दी। इस स्वास्थ्य कैंप का आयोजन सोशल वेलफेयर सोसायटी फॉर वूमेंस हिमाचल प्रदेश द्वारा सोसाइटी की प्रदेश उपाध्यक्ष साधना बर्मन ने किया।
इस दौरान नाहन समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इसके अलावा महिलाओं को सरकार द्वारा दी जा रही स्कीम के बारे में भी अवगत करवाया गया और विभिन्न स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियों को सांझा किया गया।