HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में फतेहपुर थाना के अंतर्गत आने वाली टटबाली पंचायत का एक युवक पानी में बह गया। बताया जा रहा है कि युवक पौंग डैम से छोड़े गए पानी में बहा है। युवक की तलाश जारी है लेकिन अभी तक कोई पता नहीं मिला है। लापता युवक की पहचान 31 वर्षीय हरीश कुमार पुत्र गुरदियाल सिंह गांव रेहतपुर मंड पंचायत टटबाली के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, हरीश कुमार घर से थोड़ी दूर एक टापू पर अपने पशुओं को लाने गया था। जिसके बाद जब वह टापू से लौट रहा था उस समय पौंग डैम का पानी छोड़ा गया। पानी का बहाव इतना तेज़ था कि हरीश डैम के पानी में बह गया। जब हरीश का शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद हरीश के परिजनों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस की तलाश जारी है। लेकिन युवक का भी तक कोली सुराग नहीं मिला है। भजन जरियाल एएसआई द्वारा मामले की पुष्टि की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से सभी पुलिस थाना को सूचित कर दिया गया है।
एएसआई ने बताया कि युवक के परिजनों और रिश्तेदारों ने प्रशासन से अपील की है कि लापता हुए युवक को ढूंढने के साथ ही टापू पर फंसे पशुओं के चारे का भी प्रबंध किया जाए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





