Loading...

पौंग बांध/अब सौर ऊर्जा से चलेंगे शिकारे और हाउस बोट

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 13 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

कांगड़ा पौंग बांध में शिकारे और हाउसबोट को सौर ऊर्जा से चलाने के लिए प्रदेश सरकार ने योजना बनाई है । जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए ही सरकार के द्वारा इस प्रकार कार्यों पर बल दिया जा रहा है। ऐसे में वन्य प्राणी विभाग की ओर से पौंग बांध में शिकारे चलाने के लिए राष्ट्रीय वन्यप्राणी अभ्यारण्य बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है।अब केंद्र से मजूरी मिलने के बाद पौंग बांध में शिकारे चलाने की स्थिति साफ हो सकेगी।

राष्ट्रीय वन्यप्राणी विभाग को भेजे गए प्रस्ताव में पौंग बांध के पानी को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए डीजल और पेट्रोल रहित शिकारे और हाउस बोट चलाने को प्राथमिकता दी गई है।  वन्य प्राणी विभाग के अनुसार पौंग बांध में सौर ऊर्जा से हाउस बोट और शिकारे चलाने को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे पौंग बांध प्रदूषण मुक्त रहेगा।