Loading...

प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने किया हंगामा, नई सरकार के गठन को राजभवन पहुंचे दिग्गज…

SAPNA THAKUR 9 Dec 2022 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार का गठन करने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता राजभवन पहुंच गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार के गठन का दावा किया। उधर, कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले ही शिमला में हंगामा हुआ। यहाँ होटल सिसिल के बाहर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौके पर मौजूद रहे जिनके सामने ही समर्थकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने भूपेश बघेल की कार को घेरकर राज्य कांग्रेस प्रमुख के समर्थन में नारे लगाए और उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की।

Related Topics: