लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रतिभा सिंह ने जारी की जिला सिरमौर कांग्रेस की नई सूची, आनंद परमार रहेंगे जिला अध्यक्ष

PARUL | 2 अक्तूबर 2023 at 7:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जंबो कार्यकारिणी में जंबो उपाध्यक्ष और इनको दी यह जिम्मेवारी….

HNN/नाहन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अप्रूवल के बाद महासचिव रजनीश की किमटा ने जिला सिरमौर की नई जंबो जिला कार्यकारिणी की अधिसूचना जारी कर दी है। सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार के पौत्र जिला परिषद सदस्य आनंद परमार कांग्रेस जिला अध्यक्ष बने रहेंगे। उनके साथ जिला में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया प्रभारी, सचिव, प्रवक्ता, लीगल एडवाइजर 100 लोगों की सूची जारी की गई है। जबकि आशिक मोहम्मद को वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नई टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर सिंह कपूर, राजेंद्र ठाकुर, दिलीप सिंह चौहान, अशोक ठाकुर, नरेंद्र तोमर, कपिल गर्ग, बलबीर सिंह, जगदर्शन चौधरी, सुभाष चौधरी, चरण सिंह, अजय चौहान, रतन कश्यप, रणजीत सिंह, शकुंतला प्रकाश, रतन चौहान, एमआर पराशर, रघुवीर सिंह, नोमी देवी, जीत सिंह, योगेश गुप्ता, रणधीर कंवर व श्यामलाल सोडा को नियुक्त किया गया है।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर हरिराम शास्त्री, मामराज कुमार, गुलाब सिंह चौधरी, जगत ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, मुनीलाल पवार, जगमोहन मेहता, प्रेमलाल, हरदेव राणा, देवेंद्र कुमार, कुलदीप धीमान, अनुज अग्रवाल, आराधना राणा, बाबूराम, संतराम, गुलजार सिंह, शिव कुमार, महीपत सोलंकी तथा नसीम दीदान को नियुक्त किया गया है। जनरल सेक्रेटरी के पद पर रणजीत सिंह, दयाल सिंह, आर शर्मा, जगत शर्मा, तुलसीराम, गोपाल सिंह, दिनेश ठाकुर, गणेश शर्मा, देशराज शर्मा, केसर सिंह, प्रेमपाल, शुकारदीन, ओम प्रकाश, नैन सिंह, अशरफ, विशाल वालिया, मान सिंह, वीरेंद्र पासी, विनीत मोहिंदर और संदीप शर्मा को दायित्व दिया गया है।

कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग तथा सोशल मीडिया प्रभारी बिनेश राणा को बनाया गया है। सचिव के पद पर रघुवीर, जगत, सोहन सिंह, वीरेंद्र, मुबारक अली, हरिश कल्याण, नरेश ठाकुर, रोनकी राम, उमेश कुमार, प्रवीण ठाकुर, यशपाल ठाकुर, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह, कृष्ण ठाकुर, लायक राम, महबूब अली, प्रदीप कुमार, जीएस ठाकुर, प्रेमपाल, प्रेमचंद, शिवराज शर्मा, बलदेव सिंह, जमाल नासिर, इकबाल लोहागढ़, यशपाल, रजत, लियाकत अली और जितेंद्र धीमान को जिम्मेवारी दी गई है।

जबकि स्पोक्स पर्सन कप्तान सलीम तथा अमरीश कंवर को बनाया गया है। वही लीगल एडवाइजर अधिवक्ता इकबाल को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त जारी अधिसूचना के अनुसार जिला सिरमौर से पीसीसी के सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक, संगठन के सभी फ्रंटियर ऑर्गेनाइजेशन और सभी विभागों तथा पूर्व जिला परिषद के सदस्य, जिला परिषद सदस्य, जिला परिषद के अध्यक्ष, नगर पंचायत के अध्यक्ष भी जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]