लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रतिभा सिंह बोलीं- अनुसूचित जाति वर्ग को हमेशा खुले रहेंगे कांग्रेस के दरवाजे

PRIYANKA THAKUR | 28 मई 2022 at 12:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने विभाग के पदाधिकारियों से कहा कि हमे किसी भी अन्याय और भेदभाव के खिलाफ एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश मे संविधान बचाने और इसकी रक्षा का दायित्व हर नागरिक पर है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अनुसूचित जाति विभाग की नव नियुक्त कार्यकारणी की पहली बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेश लिलोठिया ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही दलित समाज को वोट के तौर पर इस्तेमाल किया है।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित लोग किसी की जागीर नही है। उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने संविधान में दलित समाज के लिए जो समानता के अधिकार दे रखे है उन्हें आज कही न कही कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्या कारण है जो आज प्रदेश में 17 अनुसूचित जाति के हलकों में से कांग्रेस के पास केवल चार हल्के ही जीते है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गम्भीर विषय है और इसपर चिंतन किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें प्रदेश में बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करना है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के महत्वपूर्ण संगठनों में अनुसूचित जाति विभाग भी बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनके विभाग से कोई भी समस्या के लिये उनके दरवाजे हमेशा खुले है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के सेवा भाव को आगे बढ़ाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों को आश्वश्त किया कि उनके साथ कोई भी अन्याय सहन नही होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]