Loading...

प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

Ankita • 19 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के भागों में बीती रात काफी बारिश हुई। इस दौरान लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बीती रात नाहन में 63.9, कंडाघाट 48.0, धाैलाकुआं 39.5, पच्छाद 27.3 और शिमला में 26.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आज राजधानी में हल्की धूप खिलने के साथ धुंध छाई हुई है। बीते कल हुई तेज बारिश होने की वजह से लोगों ने चिपचिपी गर्मी से काफी राहत ली है। इसके साथ ही किसानों और बागवानों के चेहरे बारिश होने से खिल उठे है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में एक सप्ताह तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

22 व 23 जुलाई के लिए कई भागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से नदी नालों की तरफ न जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ रुख न करने की अपील की गई है।