HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में कल झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से मौसम काफी सुहावना हो गया। मैदानी क्षेत्रों के लोगों ने भी गर्मी से काफी राहत महसूस की है। राजधानी शिमला में आज धुंध छाई हुई है। वहीं कई भागों में हल्की धुप भी खिली हुई है।
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में आज से पांच दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में 24 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है। बीते कल हुई तेज बारिश होने की वजह से लोगों ने चिपचिपी गर्मी से काफी राहत ली है।
इसके साथ ही किसानों और बागवानों के चेहरे बारिश होने से खिल उठे है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से नदी नालों की तरफ न जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ रुख न करने की अपील की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group