प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगी 400 रुपए डाइट मनी, सरकार की बड़ी घोषणा
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब जोनल सेक्टर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 400 रुपए की डाइट मनी दी जाएगी। यह फैसला शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया है, जिसके तहत जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अलग-अलग दरों पर डाइट मनी दी जाएगी।
जोनल स्तर पर खिलाड़ियों को 120 रुपए से 400 रुपए तक की डाइट मनी मिलेगी, जबकि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 150 रुपए से 400 रुपए तक डाइट मनी दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को 250रुपए से 500 रुपए तक की डाइट मनी दी जाएगी।
यह फैसला प्रदेश सरकार की बजट भाषण की घोषणा को लागू करने के लिए लिया गया है, जिसके तहत खिलाड़ियों को खाने-पीने और रहने के लिए अच्छी सुविधा प्रदान की जाएगी। सभी जिला के डिप्टी डायरेक्टर्स को तुरंत आदेश प्रभाव से लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।