Loading...

प्रदेश के दो अस्पतालों में एक साथ शुरू होंगी रोबोटिक सर्जरी

Ankita • 10 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के चमियाना सुपर स्पेशिलिटी और टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी है। यह सुविधा आगामी सितंबर और अक्टूबर में शुरू करने की योजना है। इसके तहत प्रशिक्षण के लिए डॉक्टर्स और पेरामेडिकल स्टाफ की टीम को एम्स भेजा जाएगा।

वहीं रोबोट और अन्य उपकरणों की खरीद के लिए इसी महीने अंत तक कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किये गए हैं। बता दें की एक सामान्य ऑपरेशन में जहां तीन घंटे से अधिक का समय लगता है, वहीं रोबोटिक सर्जरी में एक से डेढ़ घंटे में ऑपरेशन हो जाएगा। इसके अतिरिक्त पांच से सात डॉक्टरों और नर्सों की टीम की जगह एक चिकित्सक, एक एनेस्थीसिया चिकित्सक और एक सिस्टर ऑपरेशन का काम संभाल लेंगे।

इस तकनीक के जरिये चिकित्सक एक कंसोल में बैठकर सर्जिकल साधनों की मदद से पेट के कैंसर, बड़ी आंत, प्रोस्टेट और लिवर के कैंसर का ऑपरेशन आसानी से कर सकेंगे।रोबोटिक सर्जरी के जरिये आंत, कैंसर और लिवर समेत गंभीर बीमारियों के मरीजों को इसका लाभ होगा।

डाॅयरेक्टर मेडिकल एजूकेशन (स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक) डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि चमियाना और टांडा मेडिकल काॅलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी है। इसको लेकर उपकरणों की खरीद की जानी है। इस महीने के अंत तक कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।