Loading...

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हो सकते है सुखविंदर सिंह सुक्खू , हाईकमान ने दी मंजूरी

SAPNA THAKUR • 10 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की ओर से सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना जा सकता है। कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है। बता दें, सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए है। अब बेशक कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है परंतु अभी इसका ऐलान होना बाकी है।

जैसे ही कांग्रेस हाईकमान प्रदेश में इसका ऐलान करती है वैसे ही सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बन जाएंगे। उधर, सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगने के बाद उनके घर पर भी खुशी का माहौल है। वहीं कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी शुरू हो चुकी है जिसमें प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा इसका ऐलान किया जाएगा।