लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश के शक्तिपीठों में नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

SAPNA THAKUR | 10 अप्रैल 2022 at 2:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन नवमी पर शक्तिपीठों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मातारानी के दर्शन करने के लिए भक्त सुबह से ही लाइनों में लगना शुरू हो गए तथा यह क्रम दोपहर तक भी जारी रहा। नवमी के साथ ही आज रविवार भी है जिसके चलते बाहरी राज्यों पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों से भारी तादाद में श्रद्धालु मां के दर्शनों को पहुंचे हैं।

मां चामुंडा देवी, मां चिंतपूर्णी देवी, मां बज्रेश्वरी देवी, मां नयना देवी व मां ज्वालाजी के दर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। इस दौरान शक्तिपीठ मां के जयकारों से गूंज उठे। मातारानी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-शांति की कामना की। महिलाएं नंगे पांव हाथ में पूजन की सामग्री लेकर मंदिरों की ओर बढ़ती दिखाई दी। तमाम जगहों पर महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए माँ के दर्शनों को पहुँच रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

श्रद्धालु मां को पुष्प, धूप-दीप अर्पित कर दरबार में माथा टेक रहे है। इतना ही नहीं मंदिर में सुबह से कन्याओं को प्रसाद ग्रहण करने वालों की होड़ सी मची हुई है। नवमी पर कन्याओं का पूजन हो रहा है। मंदिर में कुछ श्रद्धालुओं द्वारा कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। इसके साथ ही उन्हें दान-दक्षिणा भी दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]