प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम- बिंदल
भारत की बहन मजबूत होगी तो भारत होगा और मजबूत- कश्यप
HNN/ नाहन
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुए नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश भी वर्चुअल रूप से जुड़ा। हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में सिरमौर भी जुड़ा। सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुए नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम नाहन की जैन धर्मशाला में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा सहित सेल्फ हेल्प ग्रुप महिला मंडल भाजपा मंडल से जुड़ी सैकड़ो महिलाओं और पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से हिस्सा लेते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्र सहित देश के 10000 स्थान पर उपस्थित रही महिलाओं से सीधे-सीधे जुड़े।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का मुख्य उद्देश्य देश की नारी को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित कर देश की महिलाओं को लोकतांत्रिक ढांचे में 33 फ़ीसदी आरक्षण भी सुनिश्चित किया है। वहीं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भारत की बहन मजबूत होगी तो भारत मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को और अधिक सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत देश की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा रहा है। सुरेश कश्यप ने कहा कि देश की 33 करोड़ महिलाओं को उनके कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए लोन की स्वीकृति भी करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि देश की नारी देश का स्वाभिमान है। सांसद सुरेश कश्यप ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश की 3 करोड़ गरीब महिलाओं को पक्के मकान बनवाकर उनका मालिकाना हक भी दिलवाया गया है।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा नाहन मंडल की अध्यक्ष अलका गर्ग, महामंत्री ममता भारद्वाज, उपाध्यक्ष चंचल शर्मा, मनजीत कौर, लीमा सैनी, रेशमा, कृष्णा, जीनत खान, नगर परिषद की अध्यक्ष श्याम पुंडीर, निर्मला, पुष्पा, स्नेह लता, कविता, नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, शंभू वाला पंचायत के पूर्व प्रधान तपेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मलकीत सिंह, पूर्व प्रधान कोलर पंचायत अमर सिंह, विशाल तोमर, मोना, विशाल ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।