Loading...

प्रदेश भर में अभी भी 200 से अधिक सड़कें अवरुद्ध, 354 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

PRIYANKA THAKUR • 27 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज धूप खिली हुई है, लेकिन दुश्वारियां अभी भी बरकरार हैं। चार नेशनल हाईवे समेत 219 सड़कें अभी भी यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। इसमें रोहतांग दर्रा नेशनल हाईवे-03, जलोड़ी दर्रा नेशनल हाईवे-305 ग्रांफू से लोसर नेशनल हाईवे-505 और नेशनल हाईवे दारचा-सरचू पूरी तरह अवरुद्ध हैं। वही , जिला जिला लाहौल-स्पीति में सबसे ज्यादा 136 सड़कों पर आवाजाही बंद है।

तो वही , चंबा जिले में 55, कांगड़ा में 2, किन्नौर और सिरमौर में 3-3 सड़कें, कुल्लू में 10, मंडी में सराज उपमंडल में 4 और शिमला में रामपुर, चौपाल और डोडरा क्वार उपमंडल की 6 सड़कें अवरुद्ध हैं। इतना ही नही प्रदेश भर में 382 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। इसमें चंबा, डलहौजी, तीसा, सलूणी, भरमौर, पांगी, भटियात उपमंडलों में 354 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं और किन्नौर में 9, ऊना में 3, मंडी में 1 और लाहौल-स्पीति में 15 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं।

वहीं 72 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित है। उधर, मौसम विभाग केंद्र शिमला की माने तो 28 जनवरी से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 29 व 30 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।