प्रदेश में आज बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, शिमला में बरसे मेघ

HNN/ शिमला

हिमाचल में आज मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

राजधानी शिमला में आज दोपहर 2:00 बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हुई। इसके अलावा हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश से तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा। बता दें निचले क्षेत्रों में इन दिनों गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। आज मौसम के करवट बदलने से मैदानी क्षेत्रों के लोगों ने गर्मी से काफी राहत की सांस ली है।