लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश में इन तीन केंद्रों पर होगी जेल वार्डर भर्ती की फिटनेस परीक्षा…..

PARUL | 13 जनवरी 2024 at 12:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में महिला और पुरुष जेल वार्डरों के 91 पद भरने जा रहा है। इन पदों को भरने के लिए प्रदेश में तीन केंद्रों में पात्र अभ्यर्थियों के फिटनेस टेस्ट लिए जाएंगे। यह फिटनेस टेस्ट शिमला, मंडी और धर्मशाला में होंगे। इसके लिए जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, उन्हें कॉल लेटर ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए गए हैं। इसमें पुरुष के 77 और महिला वार्डरों के 14 पद भरे जाएंगे।

कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं हिमाचल प्रदेश की पुलिस अधीक्षक रंजना चौहान द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि शिमला रेंज के तहत शिमला, सिरमौर, सोलन और किन्नौर जिलों से संबंधित अभ्यर्थियों के फिटनेस टेस्ट पुलिस लाइन भराड़ी में 17 से 20 जनवरी तक सुबह 9:00 बजे से होंगे। जिसके तहत 17 जनवरी को शिमला, 18 को सिरमौर, 19 को सोलन और किन्नौर जिलों के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांची जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

10 जनवरी को आरक्षित तिथि रखी गई है। इसके अलावा मंडी रेंज के तहत मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परखी जाएगी। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को मंडी, 25 को बिलासपुर, 26 को हमीरपुर और 27 जनवरी को कुल्लू जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया होगी। धर्मशाला रेंज के तहत कांगड़ा, चंबा और ऊना जिलों के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता चार से 10 फरवरी तक होगी।

चार से सात फरवरी तक पुलिस लाइन मैदान धर्मशाला में कांगड़ा, आठ फरवरी को चंबा और नौ फरवरी को ऊना के अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को आरक्षित तिथि रखी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने जेल वार्डर पदों के लिए आवेदन किया है, उन्हें ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध करवाए गए हैं। मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षण में दर्शाई गई तिथियों को अपने-अपने रेंज में सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों जिनकी एक सत्यापित फोटोस्टेट सेट भी साथ हो सहित उपस्थित होना होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]