प्रदेश में कल से करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी
Himachal Weather
HNN/ शिमला
हिमाचल में कल से मौसम करवट ले सकता है। बता दें 18, 19, 20 और 21 के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग केंद्र शिमला ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, मंडी और शिमला में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी व मध्यम व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अंधड़, ओलावृष्टि के साथ बिजली कड़कने का भी पूर्वानुमान है। वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से तेज आंधी चलने की संभावना है।