प्रदेश में कल से करवट लेगा मौसम, 6 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल में फिर शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
इसके प्रभाव से प्रदेश में 30 और 31 दिसंबर को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उधर, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और सोलन के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। नववर्ष के पहले दिन भी मौसम खराब रहने की उम्मीद है।
बता दें नववर्ष पर पर्यटकों को बर्फ के दीदार हो सकेंगे। बता दें बाहरी राज्य से सैलानी खासकर बर्फ के दीदार करने हिमाचल आते है। हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में आज मौसम सफ बना हुआ है। धुप खिलने से लोगों को काफी राहत की साँस मिल रही है।