हिमाचल में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप, पूरे प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद शीतलहर बढ़ गई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदेश में सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।
पूरे प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से भी नीचे आ रहा है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी से निचले इलाकों के तापमान में गिरावट आई है। कड़कड़ाती ठंड में लोगों का उनके घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मैदानी इलाकों में भी धुंध और कोहरे के चलते ठंड बढ़ गई है।
न्यूनतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस में )
कुकुमसेरी -7.6
केलांग -5.0
कल्पा -3.2
रिकांगपिओ -0.3
नारकंडा -0.1
कुफरी 1.0
सुंदरनगर 1.3
मनाली 1.7
शिमला 3.0