Loading...

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी को लेकर फिर येलो अलर्ट, यहाँ न्यूनतम पारा -6 डिग्री…

PRIYANKA THAKUR • 23 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने हिमाचल में 23 और 24 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। दो दिन पहले हुई बर्फबारी और बारिश के बाद प्रदेश में जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटा है। बर्फबारी के बाद लाहौल घाटी में ठंड बढ़ गई है।

न्यूनतम पारा माइनस 6 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। तापमान के गिरने से घाटी का सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग अपने घरों के भीतर दुबकने को मजबूर हो गए हैं। घाटी के ज्यादातर नदी-नाले और भूमिगत चश्मे जम गए हैं, जिसके चलते कई इलाकों में पेय जल की भी समस्या खड़ी हो गई है। चंद्रभाग नदी में पानी जमने लगा है।