HNN / शिमला
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते महंगाई का असर अब धीरे-धीरे दिखना शुरू हो गया है। प्रदेश में एक ओर जहां व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम महंगे हो गए हैं तो वहीं दूध की वेरका कंपनी ने भी दाम दो रूपये बढ़ा दिए है। इतना ही नहीं अब रसोई घर में तड़का भी महंगा हो गया है।
बता दें कि हिमाचल में वनस्पति घी और रिफाइंड तेल के दाम बढ़ गए हैं। पहले जहां रिफाइंड तेल के 1 लीटर का पैक 130 रूपये में मिलता था वही , अब 150 रूपये में मिलेगा। इसी तरह वनस्पति घी का भी 1 किलो का पैक जो पहले 140 था वह अब 170 रूपये में मिलेगा। ऐसे में अब लोगों को घर-खर्च चलाने के लिए काफी दूर तक सोचना पड़ेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





