प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर जारी, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित आसपास भागों में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में 15 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
11 व 12 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, भारी बारिश होने से भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है। भूस्खलन होने से कई मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े है। जगह-जगह भूस्खलन व मलबा आने से मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक 42 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही।
इसके अतिरिक्त 121 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। राज्य में 48 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों व सैलानियों को नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की सलाह दी है।